मीरानपुर कटरा। खानकाह-ए-हुसैनिया में शनिवार को सुबह कुरानख्वानी के कार्यक्रम के साथ पीरान-ए-उज्जाम खानदान-ए-चिश्त का पांच दिवसीय सालाना उर्स शुरू हो गया।
इस दौरान खानकाह के सज्जादानशीन सैय्यद मसूद अहमद कलीमी चिश्ती कादरी ने मुल्क और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की। उर्स के पहले दिन देश के कई प्रांतों से आए जायरीन ने अदब के साथ शिरकत की। जायरीन ने पीरान-ए-उज्जाम की मजारों पर गुलपोशी करके हाजिरी दी। ईशा की नमाज के बाद महफिल-ए-समा में कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर जायरीन को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सैय्यद डॉ. असद अहमद कलीमी चिश्ती, सैय्यद मुसद अहमद कलीमी चिश्ती, मो. याकूब अंसारी, कुंवर सिंह सहारनपुरी, ताहिर खां, गुड्डू मिर्जा आदि मौजूद रहे। संवाद