शाहजहांपुर में एएनएम प्रशिक्षण के लिए प्रवेश लेने आईं छात्राओं से बातचीत करते नोडल अधिकारी डॉ
शाहजहांपुर। जिले में सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की 50 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन पांच आवेदकों ने दाखिले लिए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने प्रवेशार्थियों का मार्गदर्शन किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोधीपुर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का संचालन होता है। यहां से दो बैच पास होकर निकल चुके हैं। राज्य स्तर से तीसरे बैच के लिए 50 आवेदकों की सूची प्राप्त हो गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि दो साल की ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षणार्थियाें को हॉस्टल में रोका जाता है। उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी रहती है। मंगलवार को अपने कार्यालय में छात्राओं का मार्गदर्शन किया।