फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहले दिन एएनएम कोर्स के लिए पांच दाखिले

Wed, 18 Sep 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एएनएम प्र​शिक्षण के लिए प्रवेश लेने आईं छात्राओं से बातचीत करते नोडल अ​धिकारी डॉ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की 50 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन पांच आवेदकों ने दाखिले लिए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने प्रवेशार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोधीपुर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का संचालन होता है। यहां से दो बैच पास होकर निकल चुके हैं। राज्य स्तर से तीसरे बैच के लिए 50 आवेदकों की सूची प्राप्त हो गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि दो साल की ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षणार्थियाें को हॉस्टल में रोका जाता है। उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी रहती है। मंगलवार को अपने कार्यालय में छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें