फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रमेश हत्याकांड के पांच आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के मोहल्ला तहब्बरगंज में अपने घर के बाहर बैठे रमेश के परिजन। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला तहब्बरगंज में रविवार रात रमेश कश्यप (30) की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गोविंद कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश कश्यप, सुखपाल कश्यप, राजपाल कश्यप, नीतू कश्यप और ममता कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने देर रात ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से मोहल्ले में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
इधर, आरोपियों के जेल जाने के बाद भी मृतक के परिजन सहमे हुए हैं। रमेश की मां मुलो देवी और पत्नी रीना कश्यप का रो-रोकर बुरा हाल है। रीना ने बताया कि रमेश मजदूरी करके बच्चों संध्या, अंशिका और अनुज का भरण-पोषण करते थे। अब बच्चों की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि करीब छह माह पहले उन्होंने प्रेम प्रसंग की जानकारी आरोपियों के परिवार को देकर युवती और अपने भतीजे रंजीत को मिलने से रोकने की बात कही थी। आरोप है कि इस पर ध्यान नहीं दिया गया और इसी रंजिश में रमेश की हत्या कर दी गई। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें