शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो किशोरियों के अपहरण की वारदात सामने आई है।
तिलहर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक एक घर से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी और उसकी 20 वर्षीय ममेरी बहन को बहलाकर ले गए। जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की। पकड़े जाने के डर से आरोपी दोनों को बरेली मोड़ पर छोड़कर मौके से भाग गए। पीड़िता की मां ने बेटियों के साथ थाने पहुंचकर पूरी जानकारी दी।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी सुरजीत और बबिया गांव निवासी प्रेम कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद