फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही खुदा की इबादत में बीता पहला रोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के बीच शनिवार को रमजान का पहला रोजा रखा गया। सुबह सहरी के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा रखा, जिसमें बड़ों के साथ ही छोटे बच्चे भी शामिल रहे। लॉकडाउन की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक है। खुदा की इबादत का पवित्र महा रमजान का चांद शुक्रवार को दिखाई दे गया था। जिसके बाद तरावीह की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में 2-3 लोगों को ही जाने कि इजाजत दी गई है, जबकि अन्य लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। शनिवार को सुबह सहरी के साथ दिन की शुरुआत की गई। शहर के मोहल्ला अंटा निवासी वारिस ने बताया कि ऐसा पहला रोजा है जब लोग घरों में ही सहरी और इफ्तार की नमाज अदा कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से मस्जिदों में जाने पर रोक है। तुलसी नगर कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक सरताज मंसूरी ने कहा कि खुदा की इबादत के लिए कोई स्थान निश्चित नहीं है। घरों में ही नमाज अदा की जा सकती है तो फिर सभी को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से घर में ही पांचों वक्त की नमाज अदा करने और परिवार के साथ इबादत में पाक महीने को बिताने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें