फर्रुखाबाद पांचाल घाट से कांवड़ भरकर रवाना होता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत: समिति
शाहजहांपुर। सावन माह में गांव गोबरसंडा के कांवड़ियों का पहला जत्था शनिवार को फर्रुखाबाद पांचाल घाट से कांवड़ भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ। इसमें रामलीला समिति के प्रबंधक विवेक दीक्षित, कोषाध्यक्ष बलराम सिंह, मंत्री राजबहादुर सिंह उर्फ छोटे, सदस्य अभिषेक और विजय तिवारी शामिल रहे। संवाद