शाहजहांपुर। हनुमतधाम पर शनिवार सुबह जनसुनवाई के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भाजपा नेता श्याम बाबू दीक्षित की बाइक पर बैठकर आवास की ओर रवाना हुए। कुछ दूरी चलते ही अचानक सड़क पर गोवंशीय पशु आ गया।
पशु को सामने देख भाजपा नेता ने ब्रेक लगाकर बाइक धीमी की और किनारे से निकल गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे शहर में गोवंशीय पशुओं की समस्या को लेकर नगर निगम पर सवाल उठ रहे हैं। संवाद