फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 265 सफाई कर्मियों का फर्म जमा नहीं कर रही ईपीएफ

विज्ञापन
महेंद्र, सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के जोन चार में कार्यरत ग्रीन इंडिया टेक फर्म करीब 265 सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ जमा नहीं कर रही है। इधर, फर्म का सुपरवाइजर भर्ती के नाम पर सफाई कर्मचारियों से लाखों रुपये लेकर चला गया है। फर्म ने 35 कर्मचारियों को पांच माह से मानदेय भी नहीं दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम के जोन चार की सफाई का ठेका ग्रीन इंडिया टेक फर्म के पास हैं। वर्तमान में 265 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी फर्म के लिए काम कर रहे हैं। सफाईकर्मियों के मुताबिक पूरे वर्ष में मुश्किल से एक माह का ईपीएफ जमा किया गया है। पिछले सप्ताह नगर निगम में हुए सफाईकर्मियों के धरना-प्रदर्शन में भी यह मुद्दा उठा था।
आरोप है कि फर्म के सुपरवाइजर ने भर्ती के नाम पर 35 सफाईकर्मियों से 50 हजार से एक लाख रुपये वसूल किए। इसके बाद सुपरवाइजर भाग गया। फर्म 35 कर्मचारियों का पांच माह से मानदेय भी नहीं दे रही है। इससे सफाईकर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


लोगों की बात
ग्रीन इंडिया फर्म सफाईकर्मियों का ईपीएफ जमा नहीं कर रही है। इसके साथ ही फर्म के सुपरवाइजर ने भर्ती के नाम पर 35 लोगों से 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये वसूल किए हैं। इसके बाद वह भाग गया है। अब फर्म के अन्य कर्मचारी सफाईकर्मियों का मानदेय नहीं दे रहे है। अगर इनको जल्द वेतन नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
- प्रदीप वाल्मीकि, सफाई कर्मचारी नेता

पिछले चार माह से फर्म ने मानदेय नहीं दिया है। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। मानदेय मांगने पर फर्म के कर्मचारी कह रहे है कि घर पर बैठ जाओ।
- महेंद्र, सफाई कर्मचारी

सफाई कर्मियों का मानदेय नहीं देने और ईपीएफ जमा नहीं करने पर फर्म की जांच कराई जा रही है। फर्म संचालक से जवाब मांगा गया है। जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

महेंद्र, सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें