फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रौसर कोठी में दुकान के बाहर फायरिंग

Tue, 30 Apr 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव रौसर कोठी में फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में दुकान के बाहर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। वहीं, दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। बाद में व्यापारियों के इकट्ठे होने पर आरोपी धमकाते हुए भाग गए।
विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी अहिबरन लाल का बाजार में जनरल स्टोर है। वह सोमवार को अपने बेटे अर्जुन राना के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी रंजिश के चलते सात-आठ युवक तीन बाइकों पर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर फायरिंग की। इससे वहां भगदड़ मच गई। व्यापारी अहिबरन और उनके पुत्र ने जीने से छत पर भागकर जान बचाई।
इसके बाद भी आरोपियों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। शोरशराबा सुनकर आसपास के व्यापारी एकत्रित हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर आरसी मिशन चंद्रप्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी से पूछताछ की। पुलिस को मौके से कारतूसों के खोखे भी बरामद हुए हैं। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें