फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्म हवा ने किया बेहाल

Tue, 30 Apr 2024 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए सर पे दुपट्टा डालकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अप्रैल में दूसरी बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। गर्म पछुआ हवा चलने से लोग बेहाल हो गए। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और गरम हवा चलेंगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को तापमान में वृद्धि होगी और गर्म हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें