फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीमद्भागवत कथा के दौरान फायरिंग से श्रद्धालुओं में मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। राघवपुर खुर्द गांव के देवस्थान परिसर में श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार की देर रात पहुंचे गांव के ही कुछ युवक महिलाओं के पास खड़े हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें टोकते हुए पुरुषों के पास बैठने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायरिंग करने लगे। इससे पंडाल में भगदड़ हो गई और श्रद्धालु घरों के लिए लौट गए।
विज्ञापन

इस घटना के बाद देर रात को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। सामूहिक तहरीर दी। आधी रात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तहरीर में नामजद किए गए दोनों आरोपी युवक भाग चुके थे। मामले की जानकारी पाकर विधायक सलोना कुशवाहा के पति डाॅ. राम सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख भानू प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा, राजीव वर्मा आदि गांव पहुंचे।
इन सभी ने ग्राम प्रधान मदन वर्मा से मामले की पूरी जानकारी ली और बाद में सायंकालीन सत्र में हुई कथा का श्रवण भी किया। ग्राम प्रधान के अनुसार, कथा पूर्ववत जारी है। खास यह है कि प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कोई जानकारी देने से मना कर दिया। हालांकि, सीओ सदर प्रियांक जैन का कहना है कि थाने में दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें