फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच हुआ विवाद, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। दो भाइयों के बीच सोमवार को जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। एक भाई ने दूसरे भाई पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राइफल कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। लाइसेंसी राइफल झगड़ा करने वालों के पिता के नाम है।
विज्ञापन

गांव कुंवरपुर जप्ती में विमल किशोर का अपने भाई अनिल कुमार से सोमवार को जमीन के बंटवारे को लेकर कुछ विवाद हो गया। विमल किशोर ने यूपी-112 और कोतवाली पुलिस को झगड़े की सूचना देकर बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उसके पिता की राइफल से फायरिंग कर रहे हैं। सूचना पर यूपी-112 के साथ ही कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विमल ने पुलिस को कारतूस के चार खोखे सौंप कर कार्रवाई की मांग की। बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पिता नत्थूलाल की राइफल से फायरिंग की है।
पुलिस के पहुंचने पर झगड़ा कर रहे लोग इधर उधर हो गए। पुलिस नत्थूलाल की राइफल कोतवाली ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और देर रात तक पंचायत चलती रही। नत्थूलाल ने बताया कि कारतूस के पुराने खोखे पुलिस को सौंप गए हैं, सोमवार को कोई फायरिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

विमल किशोर ने फायरिंग और झगड़े की सूचना दी थी। विमल के पिता नत्थूलाल की राइफल कोतवाली लाई गई है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है। - संजय शुक्ला, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें