फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आबादी के बीच में बन रही थी आतिशबाजी, छापा मार पुलिस ने पांच लाख का माल पकड़ा

Mon, 26 Aug 2024 01:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी के गोदाम को सील करने जाती सदर पुलिस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में आबादी के बीच स्थित मकान में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस व एसओजी ने ककरा मोहल्ले में भी छापा मारा है। दोनों स्थानों से निर्मित, अर्द्धनिर्मित पटाखे, विस्फोटक सामग्री समेत करीब पांच लाख रुपये के माल के साथ बाल अपचारी समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सौम्या पांडेय के नेतृत्व में सदर बाजार पुलिस और एसओजी ने मोहल्ला वाडूजई प्रथम में अरबाब खां के मकान में छापा मार दिया। मकान के अंदर से निर्मित व अर्द्धनिर्मित पटाखे बनाते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में मोहल्ला ककरा कलां स्थित गोदाम की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां छापा मारकर पटाखा, सुतली बम फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सारी सामग्री को सीलकर कब्जे में ले लिया। दिवाली के लिए आतिशबाजी को बनाया जा रहा था। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि पुलिस ने जब्बार, उसके सगे भाई अरबाब, मोहल्ला चौक आला खां निवासी जमाल उर्फ जमालुद्दीन व एक बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आवासीय भवन में रहने वालों की भूमिका की जांच की जाएगी।

दो साल पहले भी जेल गए थे अरबाब और जब्बार
-सदर पुलिस ने करीब दो साल पहले मोहल्ला बाडूजई में छापामार कार्रवाई की थी। दिवाली से पहले कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्धनिर्मित आतिशबाजी को बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, तब भी आरोपी अरबाब और जब्बार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद
-इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि 70 किलो सुतली बम, 60 किलोग्राम फूलझड़ी, चार पैकेट मिर्ची बम, सौ पैकेट समोसा बम, 12 बंडल फ्यूज रंग सफेद, 14 बंडल लाल रंग के फ्यूज, 34 किलो गंधक, 100 डिब्बा रैपर, 350 ग्राम बेरियम पाउडर, चार गट्ठर सुतली बम आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी के गोदाम को सील करने जाती सदर पुलिस। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें