फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: दिवाली के लिए सज गया पटाखों का बाजार, खरीदारों की उमड़ी भीड़

Sat, 07 Nov 2026 05:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में शनिवार को बेहजम रोड स्थित पीके इंटर कॉलेज मैदान में लगे पटाखा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पटाखा विक्रेताओं को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। 
विज्ञापन
पटाखों की दुकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में दिवाली को लेकर पटाखों का बाजार सज गया है। व्यापारियों को इस बार अच्छे व्यापार का अनुमान है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पूरे जिले से करीब 20 करोड़ रुपये का अनुमान है। पिछले साल के मुताबिक इस बार पटाखों के मूल्यों में भी इजाफा हुआ है लेकिन बाजार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


बेहजम रोड स्थित पीके इंटर कॉलेज में लगे पटाखा बाजार में शनिवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। दैनिक उपयोग की चीजों के साथ पटाखों पर भी महंगाई की मार दिखाई दे रही है। इस बार पटाखा खरीदने के लिए लोगों को पिछले साल की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा धनराशि खर्च करनी पड़ रही है। यहां पर करीब 120 दुकानें लगाई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। अग्निशमन यंत्र के अलावा दमकलकर्मियों की भी मुस्तैदी दिखाई दी।

व्यापारी सोनी ने बताया कि सबसे ज्यादा पटाखों की मांग में आसमानी पटाखे शामिल हैं। इसके साथ ही बम चटाई की भी डिमांड है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फुलझड़ी, लहसुन व हेलीकाप्टर जैसे तमाम पटाखे मौजूद हैं। इसके साथ ही बटरफ्लाई पटाखे भी खूब बिक रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पटाखों के दाम
  • 500 शॉट वाला राकेट की कीमत 8000 से लेकर 10000 रुपये तक
  • 240 शॉट वाला राकेट की कीमत 3500 से लेकर 4500 रुपये तक
  • 120 शॉट वाला राकेट की कीमत 2000 से लेकर 2500 रुपये तक
  • महताब- 300 रुपये डिब्बी से लेकर 750 रुपये प्रति डिब्बी तक
  • अनार 60 रुपये पीस से लेकर 1400 रुपये तक
  • चरखी- 450 रुपये डिब्बी से लेकर 600 रुपये डिब्बी तक
  • फुलझड़ी 140 रुपये से लेकर 550 रुपये डिब्बे तक
  • वैलून 25 रुपये से लेकर 100 रुपये तक
  • हेलीकाप्टर-100 रुपये प्रति डिब्बा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें