अल्हागंज। कस्बे में बृहस्पतिवार रात के 10 बजे कबाड़ी की दुकान में आतिशबाजी से से आग लग गई। इससे हजारों रुपये का कबाड़ जल गया। अग्निशमन दल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
कस्बे के मोहल्ला बगिया निवासी रघुवीर गुप्ता अपनी कबाड़ की दुकान बंद करके घर चले गए। इसी दौरान करवा चौथ त्योहार पर किसी ने आतिशबाजी छोड़ दी। आतिशबाजी से निकली चिंगारी उनकी दुकान के पीछे पड़े कबाड़ के ऊपर गिर गई। इससे प्लास्टिक और रद्दी कागज जलने लगे। आसपास के लोगों ने अग्निकांड की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और नगर पंचायत से पानी का टैंकर मंगवाया। इसके बाद आग पर आसपास के लोगों और पुलिस की सहायता से अग्निशमन दल ने काबू पा लिया। संवाद