फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर सेफ्टी का तार मिला कटा, कर्मचारी नहीं चला पाए अग्निशमन यंत्र

विज्ञापन
सदर बाजार स्थित मॉल का निरीक्षण करते सीएफओ रेहान अली - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ के होटल में लगी आग के बाद शुक्रवार को भी दमकल विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान जारी रखा। इस दौरान 15 भवनों की जांच की गई। वहां पाई गईं कमियों को दुरुस्त कराने के लिए सख्ती से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएफओ रेहान अली ने सुबह सदर बाजार स्थित मॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निशमन यंत्र को कर्मचारियों से चलाने के लिए कहा। कोई भी कर्मचारी आग बुझाने वाले यंत्र को नहीं चला पाया। चेकिंग के दौरान सीएफओ ने पाया कि फायर सेफ्टी का तार कटा है। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि बिजली फाल्ट होने पर मिस्त्री ने तार काटा था। इसके अलावा सीढ़ियों पर प्लास्टिक की बाल्टियां रखी मिलने पर भी नाराजगी जताई।
सीएफओ ने मॉल के संचालक को सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा कनौजिया अस्पताल, इसी कंपनी के मॉल के अलावा एक अस्पताल, आर्य समाज स्थित कांप्लेक्स समेत 15 भवनों को चेक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खुटार में बिना फायर एनओसी चलते मिले अस्पताल
खुटार। शुक्रवार को टीम ने नगर के अस्पताल और स्कूलों में जांच की। पुवायां फायर स्टेशन के प्रभारी विश्वास मलिक की जांच में कई अस्पतालों में आग बुझाने के उपकरण, एनओसी आदि नहीं मिली। विश्वास मलिक ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही सभी लोग फायर संबंधित उपकरण, आग बुझाने वाले सिलिंडर, बालू से भरी बाल्टी आदि अनिवार्य रूप से रखें। व्यवस्थाएं सही न होने पर शासन को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें