फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण में नाकाम हिस्ट्रीशीटर ने युवक को गोली मारी

Sat, 21 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात नयागांव महसूलपुर मे पुरानी रंजिश के चलते हिस्टीशीटर ने अपने साथियों के साथ गांव के ही एक घर पर धावा बोलकर एक युवक को उठाने की कोशिश की। नाकाम रहने पर हिस्ट्रीशीटर ने युवक को गोली मार दी। एक गोली युवक के पेट में लगी जबकि एक गोली के छर्रे सीने में लगे हैं। हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को मामले की सूचना है लेकिन तहरीर न मिलने से अभी लिखा पढ़ी नहीं हुई है। घरवालों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर पहले घर में चोरी कर चुका है और आग लगा चुका है। पुलिस ने शिकायत भी की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

नयागांव महसूलपुर निवासी श्यामवीर सिंह के पुत्र सत्येंद्र सिंह की गांव के एक हिस्ट्रीशीटर से रंजिश चल रही है। हिस्ट्रीशीटर पहले भी इनके घर कई बार हमला कर चुका है। बीती रात करीब 11:30 बजे हिस्ट्रीशीटर असलहों से लैस अपने साथियों के साथ छत पर चढ़ आया और असलहों के बल पर सत्येंद्र को उठा कर ले जाने लगा। इसी दौरान सत्येंद्र की पत्नी की आंख खुल गई और उसने बदमाशों को देख शोर मचा दिया। इससे मोहल्ले और घर में जगार हो गई। इस पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। एक फायर पर सतेंद्र के सीने में छर्रे लगे और दूसरे फायर की गोली उसके पेट के निचले हिस्से में जा धंसी। फायरिंग की आवाज सुनकर सत्येंद्र के घरवालों और ग्रामीणों ने फायरिंग शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ है। जिस रास्ते से बदमाश भागे हैं उस रास्ते में काफी दूर तक खून के निशान देखे गए हैं। सूचना पाकर कोतवाल राजीव मिश्रा फोर्स के साथ गांव पहुंचे लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। सत्येंद्र के पिता श्यामवीर ने बताया कि बदमाश उसके यहां चोरी कर चुका है। इसकी शिकायत करने पर आरोपी ने करीब दो महीने पहले उनके घर मे आग लगा दी थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

बताते चले कि आरोपी बदमाश के खिलाफ मदनापुर, जलालबाद, कांट थाने में संगीन वारदातों में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यहीं नहीं वह कई दिनों से वांछित चल रहा है। इंस्पेक्टर राजीव मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना के बाद तुरंत ही फोर्स के साथ मौके पहुंच गए थे। बदमाशों की तलाश भी की गई लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिवार से फोन पर बात हो गई। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें