धीरे-धीरे कर पूरी कार जल गई। इस बीच सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। हरदोई की ओर जाने वाले वाहन काफी देर तक फंसे रहे। आग बुझने के बाद वाहनों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।