फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से लगी आग से घरेलू सामान जला

Sun, 28 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
fire - फोटो : fire
विज्ञापन
शनिवार रात दस बजे खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हो जाने से घर में आग लग गई। आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका, इस दौरान तमाम घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

नगर के बजरिया निवासी राजू ने बताया कि शनिवार रात उसकी पत्नी शिवलली खाना बना रही थी। अचानक रेगुलेटर के पास से गैस लीक होने लगी और रसोई में आग लग गई। शिवलली सहित परिवार के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। इस बीच आग घर के अन्य हिस्से में भी फैल गई। 
राजू के शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा राशन, सोने के कुंडल, पायल, कपड़े सहित सारा घरेलू सामान जल गया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें