फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक दबा पिस्टल का ट्रिगर, जांघ पर गोली लगने से जिलापंचायत अध्यक्ष हुए लहुलूहान

विज्ञापन
गोली लगने से घायल जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव जिला अस्पताल में भर्ती । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। घर के बाहर गाड़ी में बैठते समय जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव की लाइसेंसी पिस्टल का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा समेत कई अफसरों और भाजपा नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप का घर सिंधौली थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव में है। बुधवार रात करीब आठ बजे उन्हें एक नामकरण संस्कार में जाना था। वह घर से निकलकर बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। तभी उनकी कमर में लगी पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली उनकी दायीं जांघ में लगी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। फायर की आवाज सुनकर अजय प्रताप के परिजन और आसपास के लोग जमा हो गए। फौरन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें