शाहजहांपुर की आवास विकास कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब लोगों ने एलआईसी भवन से धुआं निकलता देखा। सूचना पर पहुंची दमकल यूनिट ने आग पर काबू पाया।
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा के प्रशिक्षण कक्ष में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग से हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगने पर धुआं उठता देखकर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। इस बीच लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कुछ देर के बाद दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर एमएफई से पंपिंग कर पानी के जरिए आग पर काबू पा लिया।
जांच में सामने आया कि किसी कमरे में एसी के चलने की वजह से आग लगी है। आग से हजारों रुपये का सामान जल गया है। एफएसओ ने बताया कि सूचना आने पर दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया है।