फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हरदोई बाइपास चौराहे पर 25 डग्गामार वाहनों का चालान

Fri, 15 Nov 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। रामचंद्र मिशन पुलिस ने यातायात माह के तहत बृहस्पतिवार को हरदोई बाइपास चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े होकर सवारियां भर रहे 25 डग्गामार वाहनों के चालान कर दिए। इस दौरान पुलिस ने चालकों को यातायात के नियमों का पालन किए जाने की हिदायत दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट पर चलने और नियम के मुताबिक सड़क के किनारे वाहन खड़े करके सवारियां भरने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें