फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्व प्रधान के घर शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। बंडियाखुर्द गांव में पूर्व प्रधान पुत्तूलाल मौर्य के घर की छत पर बने कमरे में सोमवार की रात करीब नौ बजे बिजली लाइन में शाॅर्टसर्किट के कारण आग लग गई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया गया, लपटों से घिरकर हजारों का घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने बताया कि उनका छोटा बेटा सुखबीर मौर्य अपने परिवार के साथ छत पर बने कमरे में रहता है। देर रात ऊपर कमरे से आग और धुआं दिखाई दिया, लेकिन उस समय ऊपर घर का कोई सदस्य नहीं था। सुखबीर की पत्नी प्रीति मायके गई हुई थी और परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे।
आग इतनी भीषण थी कि कमरे में रखा बेड, कूलर, पंखा, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कपड़े, चारपाई और बक्से में रखा जेवर आदि सामान जल गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। आग से हुए नुकसान की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई। लेखपाल विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मौका मुआयना कर लिया है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें