फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्लूकोज प्लांट में लगी आग, पांच फायर टेंडरों की मदद से बुझाई

विज्ञापन
ग्लूकोज प्लांट में पराली में लगी आग बुझाते फायरकर्मी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट के जमौर स्थित एसपी केन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (ग्लूकोज प्लांट) के बॉयलर के पास ईंधन के लिए रखी पराली में लगी आग से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना रविवार की है। 10:58 मिनट पर फायर ब्रिगेड टीम को सूचना मिली कि ग्लूकोज प्लांट में आग लग गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव व अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल ने एक-एक फायर टेंडर रिलायंस, केआर पेपर मिल व कृभको फर्टिलाइजर पिपरौला से बुलाया। साथ ही दो फायर टेंडर सदर से रवाना हुए। इसके बाद मौके पर पहुंचे पांच फायर टेंडरों की सहायता से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से काफी नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें