शाहजहांपुर। रामनगर कॉलोनी में कैंट चौकी के पास खड़ी एक कार में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फायर स्टेशन सदर के कंट्रोल रूम को रात 12:32 बजे कार में आग लगने की सूचना मिली। इसके कुछ देर के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर रवाना हो गई। अग्निशमन अधिकारी बीएन पटेल ने बताया कि कार रामनगर कॉलोनी निवासी हनी आनंद की है। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग बुझा दी। संवाद