फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शार्ट सर्किट से बैंक शाखा में लगी आग, सतर्कता से टला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बाइपास चौराहा के पास स्टेशन रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की निजामगंज शाखा में शुक्रवार शाम करीब पौने आठ बजे अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शाखा के बाहर धुआं निकलता देख आसपास के लोगों और ऊपर रहने वाले मकान मालिक के परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बैंक के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक शाखा का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया। जांच में पता चला कि इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। कर्मचारियों ने बैंक में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल कर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
बैंक के शाखा प्रबंधक शिवकांत वर्मा का आरोप है कि अग्निशमन विभाग को सूचना देने के एक घंटे बाद भी दमकल यूनिट मौके पर नहीं पहुंची। जिला अग्निशमन अधिकारी बीएन पटेल के अनुसार बैंक शाखा में आग लगने की सूचना के कुछ देर बाद बैंक कर्मचारियों ने ही दोबारा फोन करके आग पर काबू पा लिए जाने का हवाला देकर वहां आने से रोक दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें