कुर्रिया कला में रामचंद्र के घर में लगी आग से जल सामान । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। घर पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर आग लगाते समय घर का सामान भी चपेट में आ गया। जब तक कोई समझ पाता पूरे घर में आग फैल गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक हजारों का नुकसान हो चुका था।
कांट थाना क्षेत्र के गांव कुर्रियाकलां निवासी वेदप्रकाश घर में रविवार दोपहर करीब एक बजे मधुमक्खी का छत्ता जला रहा था। किसी तरह से आग घर के सामान तक पहुंच गई। देखते-देखते घर का सारा सामान जलने लगा। वेदप्रकाश के मुताबिक आग से घर में रखे 10 हजार रुपये, घरेलू सामान, कपड़ा आदि पूरी तरह जल गए।
गांव वालों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद जनरेटर द्वारा सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। तब फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। आग से वेदप्रकाश को हजारों का नुकसान हुआ है। संवाद