फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: कुत्तों पर क्रूरता... युवक ने बरसाए डंडे; वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

Thu, 25 May 2023 07:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कुत्तों पर बेरहमी से लाठियां बरसाने का वीडियो वायरल होने पर पीपुल फॉर एनिमल्स संस्था के अध्यक्ष ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
कुत्तों को पीटता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन जलालनगर में आवारा कुत्तों की बेरहमी से पीटने वाले युवक अजीम के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक दिन पहले ही कुत्तों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन


कुत्तों को डंडे से पीटने वीडियो वायरल होने पर पीपुल फॉर एनिमल्स संस्था के अध्यक्ष श्रीश दीक्षित ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि मोहल्ला जलालनगर में मजार के पास कुत्तों की पिटाई की जा रही थी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी की तलाश शुरू की। 

कुत्तों पर डंडे बरसाने वाले युवक की पहचान तारीन जलालनगर के अजीम के रूप में हुई। पुलिस ने अजीम के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों के मुताबिक, अजीम मानसिक मंदित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें