फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विहिप ने छात्राओं और अभिभावकों को दिखाई 'द केरल स्टोरी' फिल्म

Thu, 25 May 2023 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

विहिप की महिला उपाध्यक्ष अंशू राजानी ने बताया कि संगठन की ओर से समाज की बहन, बेटियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए द केरल स्टोरी का स्पेशल शो दिखाया गया है। 
विज्ञापन
सिनेमाहाल के बाहर छात्राएं और युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से छात्राओं, युवतियों और उनके अभिभावकों को 'द केरल स्टोरी' फिल्म दिखाई गई। बृहस्पतिवार को अंबा सिनेप्लेक्स में सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक द केरल स्टोरी का स्पेशल शो चलाया गया। 

विज्ञापन


जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्राएं, युवतियां और उनके अभिभावक पहुंचे। तमाम अभिभावक अपनी बेटियों को सिनेप्लेक्स तक छोड़ने भी गए, जिससे वो फिल्म को देखकर जागरूक हो सकें। कुछ स्कूलों की शिक्षिकाएं भी छात्राओं के साथ फिल्म देखने पहुंचीं।
 
विहिप की महिला उपाध्यक्ष अंशू राजानी ने बताया कि संगठन की ओर से समाज की बहन, बेटियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए द केरल स्टोरी का स्पेशल शो दिखाया गया है। 
विज्ञापन


इस फिल्म में लव जेहाद की असलियत को सामने लाया गया है। अपील है कि सभी अभिभावक अपनी बहन, बेटियों के साथ यह फिल्म जरूर देखें। इस मौके पर विहिप जिला मंत्री अशनील सिंह, जिला संयोजक बजरंग दल हरीश प्रजापति, सह संयोजक अंकित मिश्र, श्रीओम गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अभिनव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें