फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। दहेज उत्पीड़न के आरोप में विवाहिता ने पति सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव बरकलीगंज निवासी मुस्कान ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह 24 मई 2021 को लखीमपुर के थाना भीरा के गांव गुहिया निवासी मुजफ्फर अली से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद पति, ससुर लियाकत अली, चचिया ससुर वारिस अली, सादिक अली, सास शाहजहां, ननद मोमिना, उमर, अखलीमा ने एक राय होकर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे। नौ जुलाई को आरोपियों ने उनको घर से निकाल दिया है। पति के एक अन्य महिला से संबंध हैं और धमकी दी जा रही है कि तुम्हें मारकर दूसरा निकाह कर लेंगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद



दहेज न मिलने पर घर से निकालने का आरोप
पुवायां। गांव सकरापुर निवासी भूरे की पुत्री नगीना ने सीओ को बताया कि उनका निकाह डेढ़ वर्ष पूर्व पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव गौंटिया निवासी शारुक खान के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद ही पति शारुक, ससुर शेर खां, सास नाजिमा, ननद आशमा, देवर सलमान दहेज में बुलेट बाइक, फ्रिज, कूलर और दो लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करने लगे। 28 अगस्त को पति और ससुराल के लोगों ने मारपीट कर मायके के पास आकर छोड़ दिया और वापस लौट गए। सीओ के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें