रसोई गैस के वितरण में अनियमितता पाए जाने पर डीएम पुष्पा सिंह ने दो गैस एजेंसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर डीएसओ ने रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। मैसर्स पशुपति नाथ भारत गैस एजेंसी द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति जगदीश को गैर कानूनी ढंग से गैस दिया जा रहा था। वह रसोई गैस ब्लैक में बेचता था। इसकी जानकारी मिलने पर जिलापूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ गैस एजेंसी पर छापा मार। उन्हें देखकर अवैध ढंग से गैस बेचने वाला सिलेंडर छोड़कर भाग गया। मौके पर नौ सिलेंडर पकड़े गए थे। इसी तरह मैसर्स अजय इंडियन गैस सर्विस सिंधौली द्वारा अवैध व्यक्ति रखकर गैस की कालाबाजारी की जाती थी। डीएसओ ने टीम के साथ मौके पर जाकर छापामारी की तो छह सिलेंडर बरामद हुए। डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने इन दोनों गैस एजेंसियों के खिलाफ धारा -3/7, 420, 120 बी, 467 और 468 के अंतर्गत एफ आईआर दर्ज करा दी गई।