फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: भक्ति में डूबे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, हनुमत धाम पर किया श्री रामचरितमानस का पाठ

Sat, 12 Apr 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हनुमत धाम पर शनिवार को सुबह प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया। इसके साथ ही श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का समापन हुआ।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के विसरात स्थित हनुमत धाम पर हनुमान जन्मोत्सव व हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने श्री रामचरितमानस का पाठ किया। उनके अलावा भी तमाम श्रद्धालुओं ने पाठ किया। अखंड पाठ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को भजन संध्या में कई राजनेता और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन


शुक्रवार को पंडित अनंतराम ने श्री गणेश पूजन व नवग्रह पूजन कराया। तत्पश्चात हनुमतधाम प्रबंध समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्री रामचरितमानस का पूजन कर पाठ प्रारंभ हुआ। शनिवार को सुबह प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया। साथ ही रामचरितमानस अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद पूर्णाहुति यज्ञ तथा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। 

शाम 6:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें वृंदावन से आए भजन गायक राधिकेश एवं कानपुर से योगेश तिवारी व उनके संगीतज्ञों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह के साथ ही कई नेता व अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें