फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उठाई झाड़ू, मोहल्ले में की सफाई, हैरान रह गए लोग

Sat, 20 Jun 2026 01:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को लाला तेली बजरिया मोहल्ले में झाड़ू उठाकर सड़क और गलियों की सफाई की। मंत्री ने गंदगी पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को नियमित सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री सुरेश खन्ना ने लगाई झाड़ू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को शहर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद झाड़ू उठाकर सड़क और गलियों की सफाई की। मंत्री को अपने बीच सफाई करते देख स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन




भ्रमण के दौरान उनके साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित पार्टी कार्यकर्ता और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने क्षेत्र में फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई तथा अधिकारियों को नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लोगों की समस्याएं सुनीं 
सफाई अभियान के साथ ही वित्त मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने जलभराव, नालियों की सफाई और पेयजल जैसी समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। मोहल्ले में मंत्री के भ्रमण और सफाई अभियान को लेकर लोगों में काफी चर्चा रही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें