फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री ने खींचा देवस्वरूपों का रथ...खिरनीबाग रामलीला का शुभारंभ

विज्ञापन
भोलागंज में गणेश शोभायात्रा में रथ खींचते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खिरनी बाग रामलीला महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। श्री नृसिंह भगवान मंदिर, भोलागंज से प्रारंभ हुई शोभायात्रा का उद्घाटन वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं संस्था के संरक्षक सुरेश कुमार खन्ना ने श्री गणेश पूजन एवं आरती के साथ किया। वित्त मंत्री समेत अन्य श्रद्धालुओं ने श्रीसीताराम एवं हनुमान जी के स्वरूपों का रथ खींचा।
विज्ञापन


वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पहले भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, हनुमान जी, गणेश जी, दुर्गा माता तथा श्री शिव-पार्वती सहित सभी स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सर्वप्रथम रथ का पूजन कर रथ को खींचकर शोभायात्रा का श्रीगणेश किया।
इस भव्य शोभायात्रा में देवी-देवताओं की अद्भुत झांकियां सजाई गईं। राम नाम के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय बन गया। गांधीगंज से प्रारंभ होकर शोभायात्रा केरूगंज चौराहा, रंगमहला, खोया मंडी, छोटा चौक, बड़ा चौक, कच्चा कटरा, मालखाना मोड़, घंटाघर, मशीनरी मार्केट एवं सदर बाजार से होती हुई रामलीला मैदान खिरनी बाग पहुंची।
विज्ञापन

मार्ग में श्रद्धालुओं ने देवस्वरूपों का तिलक, आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रामलीला मैदान पहुंचने पर देवस्वरूपों को मंच पर ले जाया गया। यहां मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने श्री गणेश पूजन एवं हवन कर खिरनी बाग रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुरेश सिंघल, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, चंद्रशेखर खन्ना, नरेंद्र मिश्रा गुरु, नीरज वाजपेयी, ब्लाॅक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।


श्रीराम परीक्षा और शिव विवाह का किया मंचन

‎शाहजहांपुर। फैक्टरी स्टेट श्रीरामलीला मंचन में कलाकारों ने भारद्वाज–याज्ञवल्क्य संवाद के माध्यम से श्री रामकथा का महत्व दर्शाया। इसके बाद सती द्वारा श्रीराम परीक्षा का दृश्य प्रस्तुत हुआ जिसमें भगवान श्रीराम की मर्यादा और सत्य स्वरूप का प्रतिपादन किया गया। ‎मंचन का अगला प्रसंग दक्ष यज्ञ विध्वंस रहा, जिसमें भगवान शिव का अपमान होने पर वीरभद्र द्वारा यज्ञ का विध्वंस कर दिया गया। तत्पश्चात कामदेव नाश का रोमांचकारी दृश्य हुआ, जिसमें भगवान शिव के क्रोध से कामदेव भस्म हो गए। शिव विवाह की भव्य झांकी और धार्मिक गायन ने पूरे परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस मौके पर मेला महासचिव ऋषि बाबू, मेला सचिव राम मोहन अग्निहोत्री, मंचन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर, सचिव देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अमित अवस्थी, निदेशक अंकित सक्सेना, सह-निर्देशक सुहेल मोहम्मद, प्रभारी महेंद्र दीक्षित, मंचन मीडिया प्रभारी रोहित आदि उपस्थित रहे। संवाद

भोलागंज में गणेश शोभायात्रा में रथ खींचते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें