फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा एक्सप्रेसवे पर आज रात में उतरेंगे लड़ाकू विमान, तीन घंटे बंद रहेगा ये हाईवे; एटीएस कमांडो तैनात

Fri, 02 May 2025 08:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग शो के कारण कटरा-जलालाबाद हाईवे दो मई को शाम सात से रात 10 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। पांच किमी क्षेत्र में आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव पीरू के पास बनी हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों को रात में उतारने के दौरान शाम सात से रात 10 बजे तक जलालाबाद-कटरा हाईवे बंद रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों से वाहन गुजारे जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ एटीएस कमांडो भी तैनात रहेंगे। हवाई पट्टी के पांच किमी क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एयर शो को देखने के लिए केवल पासधारक व्यक्ति को ही प्रवेश का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी हवाई पट्टी पर वायुसेना तकनीकी कार्यों को पूरा करने में लगी रही। इस हवाई पट्टी पर दो व तीन मई को आधुनिक सुविधाओं से लैस विभिन्न तरह के लड़ाकू विमानों की चरणबद्ध तरीके से लैंडिंग कराई जानी है। इसको लेकर पिछले 15 दिनों से प्रशासनिक व वायु सेना के अधिकारियों की देखरेख में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं। 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने भी यहां पहुंचकर इससे जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया था।

पहली बार किसी एक्सप्रेसवे पर नाइट लैंडिंग 
गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर शुक्रवार व शनिवार को वायुसेना शक्ति प्रदर्शन करेगी। 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर राफेल, जगुआर, मिराज जैसे लड़ाकू विमानों की लैंडिंग होगी। ऐसा पहली बार होगा, जब किसी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग भी होगी। इस दौरान कटरा-जलालाबाद हाईवे तीन घंटे तक पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन

डीएम-एसपी ने लिया जायजा, वायुसेना के अधिकारियों से की वार्ता
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। लड़ाकू विमान के अभ्यास कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक चलेगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इतिहास में पहली बार होगा जब शहीदों की नगरी में लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। देखने वालों के लिए यह बहुत रोमांचक और अद्भुत दृश्य होगा। 
विज्ञापन

हाईवे रहेगा बंद, लगाना होगा अतिरिक्त चक्कर
नाइट लैंडिंग शो के कारण कटरा-जलालाबाद हाईवे दो मई को शाम सात से रात 10 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इस दौरान वाहन चालक कटरा से बरेली मोड़ होते हुए जलालाबाद जा सकेंगे। इसमें 40 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें