फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पॉलिथिन जब्त करने के दौरान दुकानदार और पालिका कर्मियों के बीच मारपीट

Fri, 30 Aug 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां थाने में एकत्र नगरपालिका कर्मचारी और ईओ। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। नगर पालिका कर्मचारियों के पॉलीथिन जब्त करने के दौरान दुकानदार और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दुकानदार के समर्थन में व्यापार मंडल पदाधिकारी थाने पहुंचे तो पालिका से भी तमाम कर्मचारी थाने पहुंचे। ईओ ने सरकारी कार्य में बाधा की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान के तहत पालिका कर्मी दुकानों पर पहुंचे। इस बीच उन्होंने पॉलीथिन जब्त करना शुरू कर दिया। फल विक्रेता पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा के राधेश्याम के यहां से पॉलीथिन जब्त किए जाने के दौरान दुकानदार ने एक पालिकाकर्मी से अभद्रता कर दी, इस पर चेकिंग कर रहे कर्मचारियों ने फोन कर अन्य कर्मचारियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने फल विक्रेता की पिटाई कर दी। इससे मौके पर भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राधेश्याम के साथ ही कर्मचारियों को भी थाने ले गई।
जानकारी पाकर ईओ सतेंद्र प्रकाश और व्यापार मंडल अध्यक्ष केेके लील, महामंत्री कपिल गुप्ता, युवा व्यपार मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा भी तमाम व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बिना सक्षम अधिकारी और पुलिस साथ लिए बिना पॉलीथिन जब्त करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि कर्मचारियों के पास आईकार्ड भी नहीं थे, जो गलत है।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों की ईओ से जमकर नोकझोंक भी हुई। ईओ ने राधेश्याम के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, कर्मचारियों से मारपीट की तहरीर दी है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर मिली है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच वार्ता के चलते अभी कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
-
- नगर पालिका के कर्मचारियों को अधिकारियों और पुलिस के साथ जांच करनी चाहिए। कर्मचारी दुकान में घुस जाते हैं तलाशी लेते हैं, दुकानदार को कैसे पता लगे कि पालिकाकर्मी हैं कि कोई और है। राधेश्याम के साथ कर्मचारियों ने मारपीट है जो बेहद गलत है।
विज्ञापन

केके लील, अध्यक्ष व्यापार मंडल पुवायां
-
- जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पॉलीथिन जब्त करने का अभियान चल रहा है, कर्मचारी जांच कर रहे थे, विवाद की स्थित बन जाने पर पुलिस को तहरीर दी गई है।
सतेंद्र प्रकाश, ईओ नगर पालिका पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें