लायंस क्लब श्रेष्ठ ने जिला अस्पताल में शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पंद्रह लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कैंप का उद्घाटन सीएमएस डॉ. केशव स्वामी ने क्लब के वरिष्ठ सदस्य अशोक अग्रवाल और अध्यक्ष डॉ. नमिता सिंह के साथ किया। इस अवसर पर सीएमएस ने रक्तदान को महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन से अपील की कि वह रक्तदान जरूर करें, इससे दूसरों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने वालों में आनंददीप, विवेक सेंगर, सोनल मेहरोत्रा, राजेंद्र शर्मा, शुभ्रा शर्मा, सोनल शर्मा, डॉ. गौरव कौशल, अजय शर्मा, श्रुति शर्मा, रचित, सचिन दीक्षित, अर्पित मिश्रा आदि शामिल रहे। चार्टर अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने आभार व्यक्त किया।
व्यवस्था में छाया मेहरोत्रा, सुनील मेहरोत्रा, संजय कपूर, डॉ. रजत अग्रवाल, डॉ. टीना अग्रवाल, छाया सक्सेना आदि का योगदान रहा।