फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से कई पशु जले, भारी नुकसान

Sat, 10 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात एक घर में आग लग जाने से कई पशु जलकर गंभीर घायल हो गए। आग से सारा घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन

गांव बहेड़ा निवासी मंझले ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणों से उनके घर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी होने पर उन्होंने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से मंझले की पांच गाय गंभीर रूप से जल गईं और एक भैंस गायब हो गई। उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। आग से सारा घरेलू सामान भी जल जाने से परिवार के सामने रोटी तक के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार की राशन आदि देकर मदद की है। मंझले ने तहसील प्रशासन ने सहायता की गुहार की है। लेखपालों की हड़ताल के चलते आग लगने से हुए नुकसान की जांच करने के लिए कोई भी मौके पर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें