फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौठा में एक और रोगी में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव नरौठा देवीदास में एक और युवक को डेंगू होने की जानकारी के बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए गोला ले गए हैं। हरिद्वार से आए गांव के एक अन्य युवक की भी बुखार से हालत गंभीर है।
विज्ञापन

नवंबर महीने की शुरूआत में ही नरौठा देवीदास में बुखार से सात लोगों की मौत हो चुकी है। तमाम लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने जिला अस्पताल और खुटार पीएचसी से टीम भेजकर बुखार की दवा का वितरण कराया। गांव में पांच दिन तक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और रोगियों की जांच कर दवाएं दी गईं, लेकिन इसके बाद से किसी ने भी गांव आकर रोगियों की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी है। गांव के मोहम्मद उमर की जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। उनकी हालत अब ठीक है।
उधर, गांव के ही रियाजुद्दीन को पांच दिन से बुखार आ रहा था। लाभ नहीं होने पर उन्हें इलाज के लिए गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको डेंगू बताते हुए भर्ती किया है। इसके अलावा गांव के ही राजपाल हरिद्वार में काम करते थे। बुखार होने पर वह तीन दिन पूर्व घर लौटे हें। उनको टाइफाइड बताया गया है। राजपाल का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। खुटार सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि नरौठा में किसी के डेंगू पीड़ित होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें