फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्भवती के पेट में ईंट लगने से गर्भस्थ शिशु की मौत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस के बाद जानकारी देता नरवेश। संवाद
विज्ञापन
- कांट थाना क्षेत्र के गांव हथेल में हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव हथेल में विवाद के दौरान नरवेश की पत्नी बिंदा देवी के पेट में चचेरे भाई ने ईंट मार दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अगले दिन प्रसव होने पर नवजात मरा पैदा हुआ। तहरीर देने पर पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नरवेश के बेटे अवनीश का चचेरे भाई के घर आना-जाना था। नरवेश ने अपने बेटे से आपत्ति जताई तो तीन मार्च को दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस बीच चचेरा भाई भी नरवेश से भिड़ गया। विवाद के दौरान ईंट-पत्थर चले। एक ईंट बीच-बचाव करने के दौरान नरवेश की पत्नी बिंदा देवी के पेट में जा लगी। उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी गए। जहां से वापस आ गए। सोमवार को बिंदा देवी ने घर में बेटे को जन्म दिया। नरवेश के अनुसार, बेटा मरा हुआ पैदा हुआ। उसने ईंट लगने के कारण बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के अनुसार, तहरीर आने पर पंचनामे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें