फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में उलझ गया त्योहारी कारोबार

Mon, 09 Oct 2017 11:42 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
जीएसटी
विज्ञापन

विज्ञापन
जीएसटी में उलझ गया त्योहारी कारोबार

शाहजहांपुर। जीएसटी लागू होने के 102 दिन बाद भी बाजार पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ पाया है। बड़े व्यापारियों की मानें तो कारोबार में 35 से 40 फीसदी तक गिरावट आई है। दीपावली से पहले बाजारों में रौनक लौटने की उम्मीद थी, लेकिन जीएसटी की मार मायूस कर रही है। माल की आवक के साथ बिक्री भी प्रभावित है। खासकर कपड़ा, फुटवियर और सराफा बाजार मंदी से गुजर रहा है। सराफा व्यापारियों की मानें तो जो कारोबार पहले रोजाना एक करोड़ से ज्यादा का होता था, जीएसटी लागू होने के बाद वह 50 से 60 लाख पर सिमट गया है। भारी संख्या में व्यापारियों के पास जीएसटी का पालन करने के लिए बुनियादी ढांचा न होना भी रोड़ा बन रहा है। जीएसटी के तहत पंजीकरण करा चुके व्यापारी काफी सावधानी से काम ले रहे हैं। हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में कमी का असर जल्द देखने को मिलेगा। इससे बाजार में छाई मंदी दूर होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें