फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 12 घंटे की देरी से आई फिरोजपुर कैंट स्पेशल, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन 12 घंटे देरी से आई। इसके चलते यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पटना जंक्शन से फिरोजपुर कैंट जाने वाली 04615 फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन का सुबह 9:43 बजे यहां आने का निर्धारित समय है, लेकिन यह शाम 6:27 बजे स्टेशन पहुंची। इसके चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 05575 भी निर्धारित समय शाम 5:22 बजे के बजाय रात 1:03 बजे पहुंची। सहरसा स्पेशल करीब पांच घंटे की देरी से आई। वहीं, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस दोपहर 1:28 बजे के निर्धारित समय के बजाय 2:41 बजे स्टेशन पहुंची।
ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री बार-बार समय की जानकारी लेने के लिए पूछताछ काउंटर पर पहुंचते रहे। इसके चलते काउंटर पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

घंटों इंतजार के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि ट्रेनें पीछे से विलंब से आई हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूछताछ काउंटर से एनाउंस कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें