फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं को एचआईवी-एड्स और एसटीआई से बचाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सघन जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को आर्य महिला डिग्री कॉलेज और आर्य महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं को एचआईवी-एड्स और यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसटीआई काउंसलर सोनी राजवंशी और आईसीटीसी काउंसलर गीतारानी ने छात्राओं को एचआईवी-एड्स और एसटीआई के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षित व्यवहार अपनाने और किसी भी तरह की भ्रांति से बचने की सलाह दी। सार्वजनिक ग्रामीण विकास संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद खालिद खां ने भी छात्राओं को एचआईवी संक्रमण के प्रमुख कारणों और बचाव के उपाय बताए।
उन्होंने जागरूकता को संक्रमण की रोकथाम का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी, रानू दुबे, आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम रानी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें