फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्लोगन से छात्राओं ने बताया हिंदी का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मानसी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हिंदी सप्ताह के अंतर्गत हुई प्रतियोगिता में प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं को हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और गौरव की भावना विकसित करने पर जोर दिया। इस बीच छात्राओं ने स्लोगन लिखे। प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम, गीतांजलि ने द्वितीय तथा साधना और रिमझिम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोरमा शुक्ला और अनुराधा शामिल रही। विभाग की प्रो. रूपांशुमाला और प्रो. दुर्गावती सिंह ने छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अंशिका, बबली, अंजलि, नैंसी, कुसुमा, क्रांति, रूपा का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें