फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला सचिव ने बीडीओ पर परेशान करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जलालाबाद। ब्लाॅक कार्यालय में तैनात पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी शनिवार शाम अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बीडीओ पर बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। करीब एक घंटे अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


सचिव राखी का आरोप है कि 23 जुलाई को छुट्टा पशुओं को गांव रामपुर वैन स्थित गोशाला लेकर पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने गायों को गोशाला में नहीं जाने दिया। उन्होंने बीडीओ को कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। शनिवार को बीडीओ ने इसी मामले में उनसे जवाब तलब कर लिया। वहीं, जिला कृषि अधिकारी व बीडीओ जलालाबाद विकास किशोर ने बताया कि गोवंशीय पशुओं को पकड़कर संरक्षित करने के अभियान में सहयोग के लिए सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है। हर कॉल का संज्ञान लिया जाता है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें