फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला डॉक्टर पर कसी अश्लील फब्तियां, मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीआईजी के आदेश पर एक महिला डॉक्टर ने चौक कोतवाली में राजीव गुप्ता, हर्षित मौर्य, एक डॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर ने बताया कि वह आगरा की रहने वालीं हैं। पति के साथ मिलकर एक निजी अस्पताल खोला था। स्टाफ का राजीव गुप्ता उनके पति का विश्वासपात्र बन गया। उन्होंने अस्पताल में दवाइयों में हेराफेरी पकड़कर राजीव को नौकरी से निकालना चाहा। तब आरोपी ने स्थानीय युवकों के साथ मिलकर पति को भड़काया। उन पर अश्लील फब्तियां कसीं।
जब राजीव गुप्ता और उसके सहयोगियों को निकाल दिया तो वे प्रताड़ित करने लगा। रास्ते में रोककर धमकी दी। 50 लाख की रंगदारी मांगी। जान से मारने की धमकी दी। मार्च में घर पर हमला भी कराया। इस बीच कई बार अस्पताल के आसपास उसे परेशान किया। आरोप है कि पति भी साथ नहीं दे रहे हैं। ससुरालीजन सारी कमाई ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक व सामाजिक रूप से परेशान किया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर डलवाकर परेशान करते हैं। पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला। कार हर्षित मौर्य ने गायब कर दी है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें