फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में बेखौफ हो रहा रेता व मिट्टी का खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। लॉकडाउन के बावजूद निगोही थाना क्षेत्र की गर्रा, कठिना की नदियों में व्यापक स्तर पर आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में रेत और इस क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक ग्रामों में कृषि भूमि पर बेखौफ मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। तमाम लोगों की शिकायत के बाद भी अधिकारी अनजान बने हैं। इस वजह से लॉकडाउन के बीच इसमें और ज्यादा तेजी आ गई है।
विज्ञापन

माफिया निगोही क्षेत्र की कठिना नदी के गांव तालगांव, जिंदपुरा, धुल्लिया, ऊनकला, इंदरपुर, विक्रमपुर, कुकहा महमूदपुर तथा गर्रा नदी के गांव विरसिंगपुर, चक बरैचा, रटा, रटी, निवाड़ी, घुसगवां, भूड़खेरा में रात-दिन बेखौफ रेता का खनन कर रहे हैं। गढ़ा गांव की पूर्व दिशा में बीते दस वर्षों में कृषि भूमि के एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में मिट्टी का खनन हो चुका है। कृषि योग्य भूमि दस फुट गहरे तालाबों में तब्दील हो चुकी है। रात-दिन हो रहे खनन से सिस्टम पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
इसके अलावा गांव पिपरिया खुशाली, ऊन खुर्द, बाबर, संडा(खास) खेरा संडा, जहानपुर बनासदेवी, जठिउरा, जठियापुर, उदारा, महमदपुर, कुदिरना, गुरगवां, कजरीनरपुर, टिकरी सहित तीन दर्जन से अधिक ग्रामों में सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि पर मिट्टी का अवैध खनन हो चुका है।
विज्ञापन

अन्य वाहनों पर सख्ती, खनन वाले धड़ल्ले से दौड़ रहे
लॉकडाउन के चलते पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर काफी सख्ती कर रखी है। इसका पालन भी कराया जा रहा है और रोजाना तमाम वाहनों पर कार्रवाई भी हो रही है। मगर इसके बावजूद खनन में लगे वाहनों पर कार्रवाई न होना सवालिया निशान खड़े कर रहा है।
गढ़ा में कृषि भूमि पर पिछले दस सालों से मिट्टी के खनन होने की वजह से एक किलोमीटर वर्ग क्षेत्र दस फिट गहरे तालाब में तब्दील हो गया है। मैंने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -ओमकार सिंह यादव, निगोही।
निगोही क्षेत्र में अवैध खनन हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर वहां अवैध खनन हो रहा है, तो जांच कराकर दोषियों कार्रवाई कराई जाएगी। - गिरजेश कुमार, एडीएम एफआर
विज्ञापन

मैं मौके पर जाकर स्वयं निरीक्षण करूंगा। अवैध खनन की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सौरभ सिंह गंगवार, एसडीएम तिलहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें