शाहजहांपुर। शहर में शनिवार को कई जगह पर फॉल्ट होने की वजह से लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की, वहां से कोई सटीक जबाव नहीं मिला।
सुबह पांच बजे ककरा उपकेंद्र के पुराने बच्चा जेल वाली गली में आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आई। तब लोगों ने उपकेंद्र पर संपर्क साधा। इसके बाद फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को बहाल किया गया।
इसी तरह अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के सेठ कालीचरन रोड बड़ा चौक की लाइन सुबह दस बजे बाधित हो गई। लोगों के अनुसार, जेई को कॉल की, वहां फोन ही रिसीव नहीं किया गया। कंट्रोल रूम पर कॉल करने के बाद पता चला कि लाइन में फॉल्ट आया है। करीब दो बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच लोगों के घरों के इंवर्टर तक डाउन हो गए। संवाद