फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अटसलिया रेलवे लाइन के पास भूमिगत केबल में फॉल्ट, बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पैना उपकेंद्र से आने वाले 33 केवी लाइन में सोमवार की रात अटसलिया रेलवे लाइन के पास भूमिगत केबल में फॉल्ट आ गया। इसके चलते हथौड़ा उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। सिटी पॉर्क उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया गया। इसके अतिरिक्त कई अन्य जगहाें पर फॉल्ट और मरम्मत कार्य के चलते बिजली गुल रही।
विज्ञापन

पुवायां रोड स्थित ट्रांसमिशन से हथौड़ा उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन रोजा और शाहजहांपुर के बीच अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से गुजरी है। लाइन भूमिगत डाली गई थी। सोमवार की रात करीब 11:45 बजे भूमिगत केबल में फॉल्ट आने से लाइन ट्रिप हो गई। इसके चलते हथौड़ा उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई।
जेई अंकित तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे, लेकिन रात अधिक होने के चलते कार्य शुरू होना संभव नहीं हो सका। इसके चलते सिटी पार्क उपकेंद्र से लाइन को जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया गया। मंगलवार को भी केबल सही नहीं हो सकी है। जेई के अनुसार, फॉल्ट आने पर तुरंत ही दूसरे उपकेंद्र से आपूर्ति को जोड़ दिया गया था। निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर एबीसी केबल डालने के नाम पर 630 केवी का ट्रांसफॉर्मर फूटी मस्जिद के पास बंद कर कार्य कराया गया। इस अवधि में करीब आठ सौ उपभोक्ता गर्मी में बेहाल रहे। करीब चार घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इसी तरह दिन में कई बार पैना ट्रांसमिशन से 33 केवी लाइन की सप्लाई बाधित होने से उपकेंद्र बंद हाेते रहे। इसके चलते भी लोग परेशान रहे। गोविंदगंज उपकेंद्र के मोहल्ला बाडूजई में गन्ना दफ्तर के पास फेस जाने से लोग दो घंटे तक दुश्वारी से जूझे।



आज और कल यहां बंद रहेगी बिजली
निगोही रोड उपकेंद्र पर एबीसी केबल डालने का काम होने के चलते जफर कबाड़ी की दुकान के पास रखे 630 केवी ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र पर टाउन फीडर पर 250 केवी पैडा पोल वाले ट्रांसफॉर्मर पर बंच लाइन डालने का कार्य होने के चलते बुधवार को सुबह दस से शाम पांच बजे कटिया टोला अग्रवाल बुक डिपो से नैनीताल बैंक तक आपूर्ति बंद रहेगी।
बहादुरगंज उपकेंद्र पर लकड़ी मंडी के पास एलटी केबल को बृहस्पतिवार को बदलने का कार्य किया जाएगा। जेई आनंद केसरी ने बताया कि कार्य के चलते सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक 630 केवी लकड़ी मंडी को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें